जम्मू एवं कश्मीर में कंपकंपाती ठंड बरकरार

श्रीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर में शनिवार को भी शीतलहर का कहर जारी है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन की सबसे सर्द रात रही।

श्रीनगर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर में शनिवार को भी शीतलहर का कहर जारी है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन की सबसे सर्द रात रही।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 15 और 16 जनवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक,”अगले 12 घंटो तक बादल छाए रहेंगे। बारिश या बर्फबारी होने की भी संभावना है।”

लेह में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यहां राज्य में सर्वाधिक ठंड रही।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “लद्दाख के कारगिल में तापमान शून्य से नीचे 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में शून्य से नीचे 14.4 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, कटरा 4.8 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस, बटोट में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बनिहाल में शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी में 40 दिनों की सर्वाधिक ठंड पड़ती है जिसे ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है। यह अवधि 21 दिसंबर से शुरू हुई जबकि 30 जनवरी को समाप्त होगी।

इन दिनों घाटी के सभी जल निकाय ठंड से जम गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493