रियो द जनेरियो, 14 जनवरी (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब नापोली ने ब्राजील के युवा स्टार लियेंड्रिन्हो के साथ करार की पुष्टि की है।
नापोली ने इसके साथ बीते कई सप्ताहों से चली आ रही अटकलों को विराम लगा दिया है। लियेंड्रिन्हो इससे पहले पोंटे प्रेटा के लिए खेल रहे थे।
सेरी-ए क्लब के अलावा रियल मेड्रिड और मैनचेस्टर सिटी ने 18 साल के स्ट्राइकर लियेंड्रिन्हो के साथ करार की इच्छा जाहिर की थी।
नापोली के अध्यक्ष अउरीलो दे लाउरेंटिस ने ट्विटर पर स्वागत संदेश के साथ लियेंड्रिन्हो के साथ करार की पुष्टि की है।
dharmpath.com dharmpath