ब्यूनस आयर्स, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना की चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी बीवाईडी से विद्युत चालित बसों (इलेक्ट्रिक बस) के एक बेड़े को खरीदने की योजना है।
इस योजना की जानकारी स्थानीय मीडिया को दी गई।
दैनिक ‘ला वोज’ ने विद्युत चालित वाहन निर्माता कंपनी के हवाले से बताया कि बीवाईडी को 50 विद्युत चालित बसों को उपलब्ध कराने के लिए अन्य कंपनियों में से चुना गया है।
बीवाईडी के बयान में कहा गया कि कंपनी ने अर्जेटीना के पर्यावरण मंत्रालय के टेंडर में भाग लिया था। इस दौरान मूल्यांकन समिति ने बोली लगाने वाली पांच कंपनियों में से 12 मीटर लंबी विद्युत चालित बसों के लिए चीन की बीवाईडी कंपनी का चुनाव किया।
ये बसें लंदन, लॉस एजेंलिस और एम्स्टर्डम में व्यापाक तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं।
dharmpath.com dharmpath