मिनी मैराथन में दौड़े लखनऊ वासी (फोटो सहित)

विभिन्न श्रेणियों- सैनिक, विद्यार्थी, महिलायें, वरिष्ठ नागरिक एवं 15 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग बच्चे के लिए आयोजित इस मैराथन में लखनऊ छावनी एवं लखनऊ शहर के 1041 लोगों ने भाग लिया। मिनी मैराथॉन को विजय पार्क से लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच लखनऊ छावनी परिषद अध्यक्ष एवं मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया के जनरल ऑफीसर कमांडिग मेजर जनरल विनोद शर्मा, प्रधान निदेशक रक्षा संपदा, मध्य कमान दीपा बाजवा तथा स्पेशल ओलम्पिक इंडिया के स्वर्ण विजेता पल्लव मेहरोत्रा ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया।

पांच किलोमीटर की यह प्रतियोगिता विजय पार्क से शुरू होकर कस्तूरबा पार्क रोड क्रॉस से कस्तूरबा मार्ग (वाकिंग प्लाजा) से होते हुए सरदार पटेल मार्ग पर स्थित मछली चौराहा से हजरत महल मार्ग होते हुए नेहरू मार्ग तक पहुंचकर, फिर कस्तूरबा मार्ग से होते हुए कस्तूरबा पार्क पर संपन्न हुई। प्रतिभागियों का हौसला आफजाही करने के लिए इस मिनी मैराथन के रास्ते में सेना के ब्रास एवं पाइप बैंड अपनी सुरीली धुनें बजा रहे थे।

प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान निदेशक रक्षा संपदा, मध्य कमान दीपा बाजवा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, मेडल, प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिन्ह् भेंट किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493