दिल्ली में सुबह कोहरा छाया

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत और दृश्यता 800 मीटर रही।

एक दिन पहले रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली पहुंचने वाली 17 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि छह के समय में परिवर्तन किया गया है और दो रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493