किर्गिस्तान में विमान दुर्घटना में 28 की मौत

बिश्केक, 16 जनवरी (आईएएनएस)। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हवाईअड्डे के समीप एक आवासीय इलाके में तुर्की एयरलाइन्स का एक मालवाहक विमान घुस गया, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई।

बिश्केक, 16 जनवरी (आईएएनएस)। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हवाईअड्डे के समीप एक आवासीय इलाके में तुर्की एयरलाइन्स का एक मालवाहक विमान घुस गया, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बोइंग 747 मालवाहक विमान हवाईअड्डे के नजदीक एक आवासीय इलाके में घुस गया, जिसके कारण इलाके के 15 घर क्षतिग्रस्त हो गए।

स्वास्थ्य मंत्री तलंतबेक बत्यरालियेव ने कहा कि हादसे में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजधानी स्थिति अस्पतालों में ले जाया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493