उप्र : देसी बम की फैक्ट्री पकड़ी, 1 गिरफ्तार (फोटो सहित)

क्राइम ब्रांच टीम व थाना कटरा बाजार पुलिस ने सूचना मिलने पर कटराबाजार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव स्थित इमरान की आटा चक्की पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के पास से 1135 देसी सुतली बम व 10 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त काफी समय से विस्फोटक बनाने में संलिप्त था। मुखबिरों से यह जानकारी लगातार मिल रही थी।

एसपी के मुताबिक, पूछताछ में इमरान ने बताया कि उसके द्वारा ये विस्फोटक पदार्थ व रासायनिक पदार्थ इसी गांव निवासी हाफीज से खरीदा जाता है और आटा चक्की पर ही बम बनाया जाता है। उसने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव में देसी बम की मांग को देखते हुए भारी मात्रा में बनाकर भंडारण किया जा रहा था। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इस खुलासे में क्राइम ब्रांच प्रभारी अतुल चतुर्वेदी श्रीनाथ शुक्ला, मुलायम यादव, सतवंत शर्मा, रवि पांडेय, राजू सिंह, अरविंद कुमार एवं कटराबाजार के थानाध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी व उनकी टीम शामिल रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493