सुखबीर को ‘बेनकाब’ करूंगा : सिद्धू

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पंजाब के उप मुख्यमंत्री व अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल को उनके कथित बुरे कामों के लिए ‘बेनकाब’ करने की धमकी दी।

उन्होंने कहा, “आप राज्य को बर्बाद करने के लिए धंधा (व्यापार) करते हो। मैं पंजाब के लोगों से कहूंगा कि कैसे और किसके लिए आपने राज्य को बेच दिया।”

सिद्धू ने जूनियर बादल को धमकी देते हुए कहा, “राज्य के लोगों के दुखों पर आप मौज उड़ाते हो। मैं किस हद तक आपको बेनकाब करूंगा, इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते।”

उन्होंने कहा, “भाग बाबा बादल भाग, कुर्सी खाली कर, पंजाब की जनता आती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493