चेन्नई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। तमिल सुपरस्टार विजय के साथ ‘थुप्पाकी’ और ‘जिल्ला’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकीं काजल अग्रवाल उनके साथ तीसरी बार काम करने के लिए तैयार हैं। वह इस सहयोग को लेकर उत्साहित हैं।
तेलुगू एक्शन फिल्म ‘कैदी नंबर 150’ की सफलता से उत्साहित काजल ने आईएएनएस से कहा, “2017 रोमांचक होने जा रहा है। मेरे पास अजित के साथ एक तमिल फिल्म है और मैं विजय के साथ दोबारा काम कर रही हूं। मैंने निर्देशक तेजा के साथ भी काम किया है। एक दशक बाद उन्होंने मुझे लांच किया।”
‘कैदी नंबर 150’ ने दुनियाभर में अपनी रिलीज के सिर्फ पांच दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
उन्होंने कहा, “मैं चिरंजीवी के साथ काम का अवसर छोड़ना नहीं चाहती थी और इससे मुझे खुशी है। इससे बेहतर साल की शुरुआत नहीं हो सकती थी।”
चिंरजीवी के साथ डांस के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर काजल ने बताया, “यह बहुत मजेदार था। ‘अमूडू लेट्स डू कुम्मडू’ हिट है और सही मायने में चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण दोनों के साथ पर्दे पर ‘कजरा रे’ क्षण था।”
‘कैदी नंबर 150’ के साथ उन्होंने पहली बार चिरंजीवी के साथ काम किया है।
dharmpath.com dharmpath