मप्र भाजपा के थप्पड़मार सांसद-कांग्रेस से हुए थे शामिल

थप्पड़(होशंगाबाद) मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से बीजेपी सांसद की दबंगई का मामला सामने आया है। जहां बीजेपी सांसद ने एक पुलिसकर्मी से नाराज़ होकर उसे सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया।

दरअसल, सोमवार को होशंगाबाद के सेठी घाट पर नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा में बीजेपी सांसद राव उदयप्रताप सिंह भी हिस्सा लेने पहुंचे। वह जब मुख्य गेट से अपने समर्थकों के साथ प्रवेश मंच की ओर जा रहे थे तो भीड़ को रोकने में व्यस्त एक पुलिसकर्मी ने बैरिकेड्स खिसकाकर उन्हें भी रोक दिया।

नेता जी पुलिसकर्मी से नाराज हो गए। उन्होंने सबके सामने रास्ता रोकने वाले पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया और कहा कि मुझे पहचानता नहीं क्या?

इसके बाद सांसद और उनके समर्थकों को अंदर जाने दिया गया। हालांकि, नाराज सांसद का गुस्सा यहीं नहीं थमा और वह अंदर प्रवेश करने पर टीआई पर भी बरसे, जिसके बाद वो मंच की ओर चले गए।

बता दें कि इस सेवा यात्रा में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493