भारत-अमेरिका संबंधों में हर स्तर पर विस्तार : मोदी

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों का हर स्तर पर विस्तार हो रहा है।

मोदी ने भारत के महत्वाकांक्षी भू-राजनैतिक सम्मेलन ‘रायसीना डायलॉग’ के द्वितीय संस्करण के उद्घाटन सत्र में कहा, “अमेरिका के साथ संबंधों में उठाए गए हमारे कदमों ने आर्थिक, व्यावसायिक, व्यापारिक, सुरक्षा जैसे तमाम क्षेत्रों को गति, महत्व और मजबूती प्रदान की है।”

मोदी ने कहा, “नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मेरी बातचीत हुई है। इसमें हमारे बीच यह सहमति बनी कि हम अपनी रणनीतिक साझेदारी में हासिल की गई इन उपलब्धियों को और मजबूत बनाएंगे।”

ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493