उप्र : ट्रेन से कट कर युवक की मौत

बांदा, 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा रेलवे स्टेशन के बाहरी सिग्नल के पास बुधवार को एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

थानाध्यक्ष अतर्रा भगवती प्रसाद मिश्र ने बताया, “बिसंड़ा थाना क्षेत्र के पारापेस्टा गांव का 19 साल का कल्लू एक निजी बस में परिचालक का काम करता था, वह झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन से अतर्रा रेलवे स्टेशन के बाहरी सिग्नल के पास कट गया। युवक चित्रकूट में कामतानाथ के दर्शन कर वापस लौट कर ट्रेन से उतरते समय कटा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493