सीआईएसएफ केंद्र में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक ने खुदकुशी की

हैदराबाद, 19 जनवरी (आईएएनएस)। हाकिमपेट स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रशिक्षण केंद्र में एक प्रशिक्षु उपनिरीक्षक ने गुरुवार को कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सचिन (25) अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकते मिले। आशंका है कि उसने यह गंभीर कदम कुछ व्यक्तिगत परेशानी के कारण उठाया।

अंत्यपरीक्षण के लिए शव को सिकंदराबाद स्थित इंदिरा हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, उसने एक मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493