मुठभेड़ में जिला पुलिस बल के जवान संतोष के पेट में गोली लगी थी। साथी जवानों ने मौके पर ही घायल जवान को फस्र्ट एड दिया है, लेकिन पार्टी अब तक मुख्यालय नहीं लौटी है। घटनास्थल की सर्चिग पर पुलिस ने नक्सलियों का खाना बनाने का सामान व टिफिन बम बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि करते हुए जवान के घायल होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जवान की हालत अभी स्थिर है। पार्टी को मुख्यालय लाने की कोशिश की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath