बंगाल में बस-मोटरसाइकिल की टक्कर, 2 मरे

कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में शुक्रवार को एक बस से टकराने के चलते मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई।

बेल्दा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “मोटरसाइकिल चालक द्वारा नियंत्रण खोने के बाद यह दीघा के पास खाकुर्दा गांव से आ रही बस से टकरा गई, जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई।”

पीड़ितों को पास के बेल्दा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493