श्रीनगर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को भी शीतलहर का कहर जारी है। यहां का न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “एक पश्चिमी विक्षोभ राज्य की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। विक्षोभ रविवार शाम तक सक्रिय होकर 26 जनवरी तक सक्रिय रहने की संभावना है।”
शीतलहर के कारण राज्य के अधिकांश जलाशय आंशिक तौर पर या पूरी तरह जम गए हैं।
अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10.0 डिग्री नीचे रहा।”
राज्य के स्थित लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.9 डिग्री नीचे, कटरा में 8.5 डिग्री, बटोट में 2.4 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 0.7 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 0.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
ठंड के कारण राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में 29 जनवरी तक कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
dharmpath.com dharmpath