नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। संगीत, कला और शिल्प, साहसिक खेल और आनंद का अद्भुत संयोजन तालबेलिया संगीत महोत्सव का पहला सत्र 26 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।
राजस्थान के मंडावा में आयोजित होने वाले इस चार-दिवसीय समारोह में पंडित विश्व मोहन भट्ट, राजस्थानी लोक-गायक भंवरी, अमेरिकी सैक्सोफोन कलाकार जॉर्ज ब्रूक्स, प्रेम जोशुआ और गोवा के बैंड तथा कई अन्य लोगों की प्रस्तुतियां होंगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसी स्थान विशेष पर होने वाले संगीत समारोहों की अवधारणा को फिर से जिंदा करना है। इसमें साहसिक गतिविधियां, सफारी, कार्यशालाएं और अन्य चीजें भी शामिल होंगी।
कार्यक्रम 26 से 29 जनवरी तक चलेगा। इस समारोह का आयोजन विपणन एजेंसी इवेंट क्राफ्टर द्वारा मंडावा के पूर्व शाही परिवार के साथ मिलकर किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath