भोपाल, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की मध्यप्रदेश इकाई ने रविवार को राजधानी में ‘रन फॉर इंडिया’ मैराथन का आयोजन किया। इस मैराथन में दौड़े युवाओं ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के नेतृत्व में भोपाल के टी़ टी़ नगर स्टेडियम में ‘रन फॉर इंडिया’ मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद आलोक संजर ने किया।
मैराथन में शामिल युवाओं के हाथों में डिजिटल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, मेक इन इंडिया और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर केंद्रित तख्तियां थीं। मैराथन टीटी नगर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए फिर स्टेडियम पहुंची।
अभिलाष पांडे ने बताया है कि मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से प्रदेश के सभी संगठनात्मक 56 जिलों में ‘रन फॉर इंडिया’ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भोपाल में मैराथन का आयोजन किया गया।
dharmpath.com dharmpath