मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं है : केरल लॉ अकादमी प्राचार्य

तिरुवनंतपुरम, 22 जनवरी (आईएएनएस)। केरल लॉ अकादमी की प्राचार्य लक्ष्मी नायर ने रविवार को कहा कि उनके पद छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने लॉ कॉलेज के कामकाज का स्वतंत्र एजेंसी द्वारा किसी भी जांच का स्वागत किया।

नायर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमारे पास छुपाने को कुछ नहीं है, हमें किसी एजेंसी से किसी जांच का डर नहीं है।”

राज्य की राजधानी में 5 दशक पुराना यह संस्थान कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों का पसंदीदा कॉलेज है। यहां सायंकालीन कक्षाएं भी चलती है।

बीते 11 दिनों से छात्र नायर की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वे नायर के इस्तीफे को लेकर परिसर के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

नायर ने कहा, “मेरे पद छोड़ने का सवाल ही नहीं है, वे जानते हैं कि ऐसा नहीं होने जा रहा है। हम प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बात करने के लिए तैयार हैं। लेकिन, यह समझना होगा कि इस तरह की बातचीत शांतिपूर्ण माहौल में होती है।”

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी की छात्र शाखा के दो कार्यकर्ता संवाददाता सम्मेलन के दौरान हाल में घुसे। वे काला झंडा लहरा रहे थे और नायर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

केरल विश्वविद्यालय के सिंडीकेट सदस्यों की एक नौ सदस्यीय समिति अकादमी के दो दिन के दौरे पर सोमवार से आ रही है। समिति छात्रों की आंतरिक अंक के संदर्भ में शिकायत को देखेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493