उप्र : बस में की लूटपाट, 2 महिलाओं से दुष्कर्म

जिले में महिलाओं के साथ हुए इस हादसे ने दिल्ली के निर्भया और बुलंदशहर के हाईवे पर हुए दुष्कर्म की याद दिला दी।

पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में एक्सचेंज के पास दिल्ली से लखनऊ जा रही लक्जरी बस को रोकर बदमाशों ने यात्रियों से साथ लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग करते हुए फरुखाबाद जिले के थाना नबाबगंज निवासी राज, मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ निवासी पूरन और अनंतनाग में तैनात वायुसेना के जवान विवेक यादव को पीटकर घायल कर दिया।

इसके बाद बदमाशों ने एक्सप्रेसवे के पास नौहझील (मथुरा) निवासी पूर्व डीआइजी राज कुमार गुप्ता के फार्म हाउस पर कार्यरत मां-बेटी से दुष्कर्म भी किया।

इस घटना के काफी देर बाद आगरा जोन के आईजी सुजीत पांडेय, डीआईजी आरपी सिंह यादव तथा एसएसपी राजेश पांडेय ने घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित महिलाओं को मेडिकल के लिए अलीगढ़ महिला जिला अस्पताल भेजा। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493