भोपाल, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की पुलिस ने कांग्रेस विधायक कमलेश शाह की पत्नी और हर्रई नगर परिषद अध्यक्ष माधवी शाह सहित चार लोगों पर आर्थिक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। आरोप है कि उन्होंने लगभग 20 लाख रुपये का गबन किया है।
हर्रई थाने के प्रभारी थाना सिंह धुर्वे ने रविवार को आईएएनएस को बताया, “नगर परिषद के सीएमओ राजेंद्र सिंह ने 19 दिसबंर को थाने में आर्थिक गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि एक निर्माण कंपनी को सात लाख रुपये का भुगतान किया जाना था, मगर कूटरचित तरीके से भुगतान के नाम पर एक बैंक खाते में 27 लाख रुपये की राशि जमा करा दी गई। इस तरह लगभग 20 लाख रुपये की आर्थिक गड़बड़ी होना प्रमाणित हुआ।”
धुर्वे के अनुसार, इस गबन में नगर परिषद अध्यक्ष माधवी शाह, सीएमओ राजेंद्र िंसह, घनश्याम यादव व राहुल यादव की संलिप्तता पाई गई। इस पर चारों को गबन का आरोपी बनाया गया है। अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
dharmpath.com dharmpath