पटना, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को सुबह से ही धूप खिली हुई है और तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान तापमान में मामूली वृद्घि के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, भागलपुर का 12.5 डिग्री, गया का 9.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का सोमवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
केंद्र के एक वैज्ञानिक के अनुसार, अब ठंड के लौटने की संभावना नहीं है। इस महीने के अंत तक तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री, गया का 25.4 डिग्री, भागलपुर का 25.6 डिग्री और पूर्णिया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath