बिहार में महागठबंधन के लिए जद (यू) ने त्याग किया था : त्यागी

पटना, 23 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के महासचिव और सांसद के.सी. त्यागी ने यहां सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने गठबंधन तो कर लिया, लेकिन बिहार में महागठबंधन के लिए जद (यू) ने जो त्याग किया, वैसा सपा नहीं कर सकी। इससे उन्हें निराशा हुई है।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जद (यू) ने त्याग किया था, इसलिए महागठबंधन बन सका।

जद (यू) कोर कमिटि की बैठक में भाग लेने दिल्ली से यहां पहुंचे त्यागी ने पत्रकारों से कहा, “गठबंधन में जद (यू) और रालोद को शामिल नहीं किया जाना काफी निराशाजनक है। बिहार विधानसभा चुनाव में जद (यू) ने अपनी 40 सीटें महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के लिए छोड़ दी थी।”

उन्होंने यह भी कहा कि जद (यू) की उत्तर प्रदेश में कोई बड़ी अपेक्षा भी नहीं थी। जद (यू) की पूर्वी हिस्सों में अच्छी पकड़ है और इन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभाएं भी की थीं, इन हिस्सों में सकारात्मक परिणाम निकलते।

कांग्रेस और जद (यू) के रिश्ते के विषय मंे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केवल बिहार में जद (यू) कांग्रेस के साथ है। उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव पर जद (यू) सोच-विचार कर फैसला लेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493