पटना, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। इस बीच तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, “अगले दो दिनों में राज्यभर में मौसम साफ रहने और तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि के आसार हैं।
केंद्र के अनुसार, पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 9.9 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 11.1 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना और पूर्णिया का सोमवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.5 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath