ओडिशा में बस पलटी, 30 घायल

भुवनेश्वर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में मंगलवार को भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में एक यात्री बस पलट जाने से करीब 30 लोग घायल हो गए।

भुवनेश्वर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में मंगलवार को भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में एक यात्री बस पलट जाने से करीब 30 लोग घायल हो गए।

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से आ रही यह बस ओडिशा के बौद्ध स्थल धौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में चार बच्चों सहित 65 यात्री सवार थे।

घायलों को भुवनेश्वर में स्थित कैपिटल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

राज्य के पर्यटन मंत्री अशोक पांडा ने बताया कि चालक ने एक मोड़ पर बस पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि यह हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार घायलों को निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराएगी।

कैपिटल हॉस्पिटल ने अपना हेल्पलाइन नंबर 0674-2391983 जारी कर दिया है।

परिवहन मंत्री रमेश माझी ने कहा है कि दुर्घटना की जांच कराई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493