रामदॉस ने जल्लीकट्टू हिंसा की जांच की मांग की

चेन्नई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के नेता अंबुमणि रामदॉस ने चेन्नई तथा मदुरै में सोमवार को जल्लीकट्टू प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तथा मद्रास उच्च न्यायालय से जांच कराने की मंगलवार को मांग की।

रामदॉस ने एक बयान में कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि हिंसा में पुलिस तथा असामाजिक तत्व शामिल थे, न कि जल्लीकट्टू के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले लोग।

तमिलनाडु की परंपरा तथा संस्कृति को लेकर एक आंदोलन के हिंसा के साथ खत्म होने पर खेद जताते हुए उन्होंने कहा कि कई संगठन तटस्थ विरोध को पचा नहीं पाए और उसे उद्देश्य से भटकाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिंसा के लिए गिरफ्तार किया गया है, जो एक खास राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक रखते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493