नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा में अब मिल्क बूथ पर बिना नकदी के भुगतान किया जा सकेगा। पेटीएम ने ‘वर्का’ और ‘वेटा’ ब्रांड के दूध के सभी 800 मिल्क बूथ को कैशलेस बना दिया है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।
पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरण वसिरेड्डी ने कहा, “पास के दुकानदार से दूध खरीदते समय प्राय: ही ग्राहकों को छुट्टे पैसों की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र में सभी मिल्क बूथ को कवर करने और पेटीएम के माध्यम से ग्राहकों को आसानी से डिजिटल भुगतान करने की सुविधा देने के लिए हमने वर्का और वेटा के साथ साझेदारी की है।”
मिल्कफेड के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सिद्धू ने बताया, “एक ब्रांड के तौर पर हमने हमेशा ही समय के साथ बदलने और नई तकनीकों को अपनाने पर विश्वास किया है। पेटीएम के साथ हमारी साझेदारी हमारे ग्राहकों के लिये वर्का उत्पादों को खरीदने की प्रक्रिया को और भी सहज बनाने की ओर एक कदम है। पेटीएम से खरीददारी करना यूजर फ्रेंडली और सुविधाजनक है। हमारे ग्राहकों को वर्का उत्पादों को खरीदते समय नकद लेन-देन के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।”
dharmpath.com dharmpath