मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के ‘शो मैन’ सुभाष घई मंगलवार को 72 वर्ष के हो गए। अनुपम खेर और शबाना आजमी जैसी तमाम फिल्मी हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके लिए यह वर्ष अच्छा हो और उन्हें उम्मीद है कि वह ऐसे ही फिल्में बनाते रहेंगे।
फिल्म ‘खलनायक’, ‘ताल’, ‘राम लखन’ और ‘सौदागर’ के लिए जाने जाने वाले घई चार दशकों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी हैं :
शबाना आजमी ने कहा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं सुभाष घई। यह साल आपके लिए सुपर साल हो। लवली बर्थडे।”
विवेक अग्निहोत्री ने कहा, “आपको जन्मदिन मुबारक हो। आपने मेरा बहुत मनोरंजन किया है।”
राकेश रौशन ने कहा, “सुभाष जी, जन्मदिन मुबारक हो। भगवान हमेशा खुश रखें।”
अनुपम खेर ने कहा, “जन्मदिन मुबारक हो। आपके सिनेमा और मार्गदर्शन के लिए आपका धन्यवाद।”
अनिल कपूर ने कहा, “जन्मदिन मुबारक हो। आपने सिनेमा को अभिनेताओं और दर्शकों के लिए एक खास अनुभव बनाया।”
dharmpath.com dharmpath