उप्र : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

महोबा, 24 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिला मुख्यालय के बजरंग नगर में मंगलवार को घर में घुसकर तमंचे का भय दिखा एक किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

नगर पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया, “मंगलवार की दोपहर शहर के बजरंग नगर मुहल्ले में पंद्रह साल की एक किशोरी अपने घर में अकेली थी, परिवार के अन्य सदस्य काम पर घर से बाहर थे। पड़ोस का अरुण नामक युवक घर में घुसकर उसे तमंचे का भय दिखा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी से घटना बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।”

उन्होंने बताया, “किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉस्को एक्ट में अभियोग दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है, पीड़िता को चिकित्सीय मुआयना के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493