पटना, 25 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी के आसार हैं।
केन्द्र के अनुसार, गया में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री, भागलपुर का 12.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गया का 26.7 डिग्री, भागलपुर का 27.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath