कोलकाता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के लोकतांत्रिक ढांचे की बुधवार को सराहना की।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर उन्होंने लोगों से भारत जैसे देश में विश्वास कायम रखने की भी अपील की, जिसका संचालन ‘लोगों द्वारा, लोगों के लिए’ होता है।
तृणमूल कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, “हमारे महान लोकतंत्र पर हमें गर्व है।”
dharmpath.com dharmpath