छत्तीसगढ़ में ‘रईस’ का पोस्टर फाड़कर प्रदर्शन

रायपुर/बिलासपुर/अंबिकापुर। 25 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़कर प्रदर्शन किया।

बिलासपुर के शिव टाकीज के बाहर पोस्टर फाड़े गए, वहीं अंबिकापुर के अलकनंदा टाकीज में लगे ‘रईस’ के प्रदर्शन को बंद करने की मांग को लेकर एबीवीपी और हिंदू युवा मंच ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर, भिलाई सहित कुछ और शहरों में भी शाहरुख की फिल्म का विरोध कर शो बंद कराए गए।

प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर जलाकर आक्रोश व्यक्त किया, इस बीच तनाव की स्थिति भी बनी।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जो देश में रहकर देश के प्रति गलत भाव रखते हों, ऐसे लोग देशद्रोही हैं। फिल्म की अभिनेत्री माहिरा खान पाकिस्तान की हैं, जो यहां रहकर पैसा कमाते हैं और अपने देश ले जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493