उप्र : पूर्व डीएम एस.के. वर्मा ने रालोद से भरा नामांकन

बिजनौर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बिजनौर के पूर्व डीएम सुरेंद्र कुमार वर्मा ने चांदपुर, बिजनौर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। एस. के. वर्मा राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने अपना नामांकन बिजनौर के जिलाधिकारी जगतराज की उपस्थिति में भरा।

उप्र कैडर के आईएएस अधिकारी वर्मा रालोद से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह धर्म और दूसरे मुद्दों से पृथक विकास और बदलाव की बात करते हैं।

मीडिया को संबोधित करते हुए एस.के. वर्मा ने कहा कि उनका राजनीति में आने का मकसद सिर्फ सेवा भाव है। उन्होंने बताया, “मैं इस प्रदेश में प्रशासनिक सेवा में रहा हूं। राजनीति में आने का फैसला सेवा और कर्म से प्रेरित है। प्रशासनिक सेवा में होते हुए मैं किसानों के बीच में रहा हूं। उनकी समस्याएं सुनी और उनको दूर करने की कोशिश की। अब मुझे लगता है कि मैं चुनाव जीतकर अपनी बात एक बड़े मंच पर रख सकता हूं।”

चांदपुर, बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव दूसरे चरण में 15 फरवरी को होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493