अंबिका चौधरी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

सपा से बसपा का दामन थामने के बाद मंगलवार को पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी अपने परंपरागत विधानसभा क्षेत्र फेफना पहुंचे थे। स्वागत जुलूस व समारोह के दौरान पूर्व मंत्री के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा लाइसेंसी असलाह लेकर चलने की बात सामने आई थी। इस मामले में फेफना थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने पूर्व मंत्री पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है।

इसके साथ ही बलिया कोतवाली पुलिस ने भी पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी व अन्य के खिलाफ अनुमति से अधिक संख्या में वाहन लेकर जुलूस निकालने पर वादी अनिल चंद्र तिवारी प्र.नि. कोतवाली की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493