आरएमएल अस्पताल में 20 लाख के उपकरण जलकर नष्ट

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में लगी आग में 20 लाख रुपये के प्रयोगशाला पैनल और चिकित्सकीय उपकरण जलकर नष्ट हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि यह घटना मंगलवार रात लगभग 11.30 बजे माइक्रोबॉयोलोजी प्रयोगशाला में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई।

आरएमएल के चिकित्सा अधीक्षक ए.के. गडपाएले ने आईएनएस को बताया, “आग की घटना में प्रयोगशाला के पैनल, कुछ उपकरण, कंप्यूटर और तार जलकर नष्ट हो गए। हमने नुकसान का आकलन किया है और यह लगभग 20 लाख रुपये है।”

गडपाएले ने कहा कि दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493