तमिलनाडु में गणतंत्र दिवस का जश्न

चेन्नई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में गुरुवार को देशप्रेम की भावना के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को मरीना बीच पर तिरंगा फहराया।

उन्होंने सशस्त्रबलों और अन्य सुरक्षा बलों को सलामी दी।

तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.एच. विद्यासागर राव को तमिलनाडु में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पन्नीरसेल्वम ने राज्य में तिरंगा फहराया।

पन्नीरसेल्वम, उनके मंत्री और बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने इसका आनंद उठाया।

राज्य में जिला कलेक्टरों ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस दलों से सलामी ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493