महिला गोल्फ : हीरो टूर दूसरे दिन अमनदीप को बढ़त

अहमदाबाद, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पंचकुला की अमनदीप द्राल ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के दूसरे दौर में गुरुवार को बढ़त हासिल कर ली है।

अमनदीप ने केंसविले गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में वन अंडर-71 का स्कोर किया।

कोलकाता की स्मृति मेहरा और गुड़गांव की गौरिका बिश्नोई क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

मध्यांतर से पहले उन्होंने एक भी बोगी नहीं लगाई और तीसरे, आठवें तथा नौवें होल में बर्डी लगाईं।

लेकिन मध्यांतर के बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट देखी गई। बाकी के नौ होल में वह एक भी बर्डी नहीं लगा सकीं। 13वें और 18वें होल पर वह एक शॉट से चूक गईं।

दो दौर की सामाप्ति के बाद उनका कुल स्कोर 142 है। स्मृति का कुल स्कोर 147 है वहीं गौरिका कुल स्कोर के मामले में स्मृति से एक अंक पीछे हैं।

स्मृति की शुरुआत खराब रही और वह पहले दो होल में बोगी खेल बैठीं। तीसरे होल में उन्होंने बर्डी लगाई लेकिन आठवें होल में एक और बोगी का नुकसान उन्हें उठाना पड़ा।

मध्यांतर के बाद उन्होंने 10वें, 11वें और 12वें होल में लगातार तीन बर्डी लगाईं। तीन लगातार बर्डी के बाद वह 15वें, 16वें और 17वें होल में तीन बोगी भी खेल गईं।

गौरिका की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और मध्यांतर से पहले वह सिर्फ एक बर्डी ही लगा सकीं। उन्होंने पहले, दूसरे और सातवें होल में दो बोगी लगाईं।

11वें, 12वें और 14वें होल में उन्होंने तीन बर्डी और लगाईं। मध्यांतर के बाद उन्होंने तीन बोगी भी लगाईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493