एडिलेड, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान अजहर अली पर एक मैच का प्रतिबंध और उनकी मैच फीस पर 40 प्रतिशत जुर्माना लगा है।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए अली पर जुर्माना लगा है।
अली के अलावा, पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ियों पर भी उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम के कप्तान अली और अन्य खिलाड़ियों पर यह जुर्माना मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा लगाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी जेफ क्रो ने अली पर निर्धारित समय में निर्धारित ओवर संख्या से दो ओवर कम फेंकने पर प्रतिबंध लगाया है। “
अली पर दूसरी बार इस तरह के मामले में जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल आकलैंड में खेले गए एकदिवसीय मैच में भी उन्हें दोषी पाया गया था।
dharmpath.com dharmpath