चिदंबरम ने चुनाव के सरकारी वित्त पोषण का समर्थन किया

कोलकाता, 28 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि वह चुनावों के सरकारी वित्त पोषण के समर्थक हैं।

कोलकाता में टाटा स्टील कोलकाता साहित्य सम्मेलन के मौके पर इस बारे में पूछे जाने पर चिदंबरम ने कहा, “मैं इसका समर्थन करता हूं (चुनावों का सरकारी वित्त पोषण)।”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, “चुनाव लड़ना बेहद खर्चीला हो गया है। यहां तक कि कई पार्टियों के उम्मीदवारों के लिए टिकट पाना भी खर्चीला हो गया है। यह निर्वाचन आयोग द्वारा (चुनाव लड़ने के लिए) दी गई वैधानिक अनुमति से ज्यादा खर्चीला है।”

चिंदबरम ने कहा कि वह नहीं जानते कि उनकी पार्टी इस मांग का समर्थन करेगी या नहीं, लेकिन वह कांग्रेस के समक्ष इसकी मांग उठाएंगे।

नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता कि इस राजनीतिक लड़ाई में किसकी जीत होगी।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने असंतोष को भुनाया है, जैसा कि हाल ही में अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने भी किया। यह एक वर्ग की नाराजगी को दूसरे के खिलाफ बढ़ाने जैसा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493