ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग का आनंद लिया : सनी

मुंबई , 29 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म ‘लायन’ से करियर की शुरुआत कर चुके बाल-कलाकार सनी पवार ने बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग का आनंद लिया और सह-कलाकार देव पटेल के साथ अच्छे संबंध बनाए।

सनी पवार ने यहां आईएएनएस से कहाा, “हालांकि, हमने भोपाल और कोलकाता में शूटिंग की, लेकिन मुझे ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग पसंद आई, बहुत खूबसूरत जगह है। वहां हर तरफ खेलने के लिए कई स्थान थे, हम शूटिंग के बाद उन खूबसूरत स्थानों पर गए और उनका आनंद लिया।”

फिल्म में देव पटेल जहां प्रमुख भूमिका मे हैं वहीं सनी सारू के किरदार में हैं।

फिल्म में वह कलिना के एयर इंडिया मॉडर्न स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्र हैं। वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई के स्लम में रहता है और उसके दो अन्य भाई-बहन भी हैं।

फिल्म के पहले दिन की शूटिंग याद करते हुए उन्होंने कहा, “डायरेक्टर सर ने मुझे भागने के लिए कहा और मैं भागा। पहली बार शूटिंग करने या कैमरे का सामना करने पर कोई दवाब महसूस नहीं हुआ।”

गर्थ डेविस द्वारा निर्देशित फिल्म में देव पटेल, तनिष्ठा चटर्जी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और प्रियंका बोस जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में है।

ब्रिटेन में ‘लायन’ 20 जनवरी को रिलीज हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493