उप्र : गर्दभ सिंह यादव बहुजन विजय पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र ने रविवार को कहा कि प्रत्याशियों की सूची जारी करने से पहले पार्टी अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करना जरूरी समझती है। उम्मीदवार गर्दभ सिंह यादव ही पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा भी होंगे।

उन्होंने कहा, “गर्दभ सिंह यादव बहुजन विजय पार्टी के सर्वमान्य नेता व मुख्यमंत्री फेस हैं। उनमें एक अच्छे नेता के सभी गुण हैं। उनकी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। वे राग-द्वेष व जाति-धर्म की मान्यताओं से ऊपर हैं।”

पार्टी नेता ने कहा, “गर्दभ सिंह यादव की सहनशक्ति अपार है, वे अपने कार्यो को बोझ नहीं समझते। स्वच्छ भारत अभियान में उनका युगों से खासा योगदान रहा है। राजनीतिक योग्यताएं उनमें कूट-कूट कर भरी हैं। विधानसभा में पहुंचकर चूंकि उन्हें जनहित में कानून बनाने हैं, इसलिए वे बिल्कुल ही पढ़े-लिखे नहीं हैं जो उनकी सबसे बड़ी योग्यता है। वे अपनी पहचान नहीं छिपाते, जबकि अन्य नेता अपनी पहचान छिपाते हैं। इनके अंधेर नगरी राज्य में टके-सेर भाजी व टके-सेर खाजा मिलेगा।”

केशव चंद्र ने कहा कि गर्दभ सिंह यादव सोमवार को कैंट विधानसभा से अपना पर्चा दाखिल करेंगे। वे अपने समर्थकों के साथ दोपहर 12 बजे बर्लिग्टन चौराहा स्थित बहुजन विजय पार्टी कार्यालय से अपना जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट को प्रस्थान करेंगे।

गर्दभ सिंह यादव सचमुच किसी व्यक्ति का नाम है या यह कोई काल्पनिक नाम है, यह पार्टी प्रमुख के बयान से स्पष्ट नहीं हो पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493