पुलिस के अनुसार, चिरैयाकोट थानांतर्गत कस्बा निवासी व मोहम्मदाबाद गोहना से सपा विधायक बैजनाथ पासवान ने अपने मोबाइल फोन पर 20 जनवरी को गोरखपुर जेल से राजू कनौजिया द्वारा 17 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रंगदारी की रकम न दिए जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी उन्हें दी गई।
गौरतलब हो कि अपराधी मऊ जनपद के ही रानीपुर थानांतर्गत पड़री गांव निवासी राजू कनौजिया पर लगभग दर्जनों संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह फिलहाल गोरखपुर जेल में बंद है। इस मामले में चिरैयाकोट थाने में आरोपी राजू कनौजिया पर विधायक से रंगदारी व धमकाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath