मणिपुर बांध परियोजना के अपहृत 2 श्रमिक मृत पाए गए

इम्फाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर के सेनापति जिले में माफोऊ बांध परियोजना के अपहृत तीन श्रमिकों में से दो के शव रविवार को पाए गए हैं, जबकि तीसरे को सुरक्षित बचा लिया गया है। तीनों श्रमिकों का अपहरण अज्ञात सशस्त्र कुकी कार्यकर्ताओं ने किया था।

इम्फाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मणिपुर के सेनापति जिले में माफोऊ बांध परियोजना के अपहृत तीन श्रमिकों में से दो के शव रविवार को पाए गए हैं, जबकि तीसरे को सुरक्षित बचा लिया गया है। तीनों श्रमिकों का अपहरण अज्ञात सशस्त्र कुकी कार्यकर्ताओं ने किया था।

अपहरण में कथित तौर पर शामिल रहे एक कुकी जनजाति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि अपहृत श्रमिकों के नाम कांगुजम थोई (हेल्पर), जेसीबी ड्राइवर कांगुजम टोमपोक और ट्रक चालक खुमुकचाम बिजे है। इन सभी को सशस्त्र कुकी कार्यकर्ताओं ने 26 जनवरी को परियोजना स्थल से अगवा कर लिया था। पुलिस ने कहा कि इस वारदात में शामिल रहे संगठन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

तीनों को पड़ोसी उखरुल जिले के मोनरोई गांव में बंधक बनाकर रखा गया था। रविवार को कुकी लिबरेशन आर्मी के कुछ कार्यकर्ताओं और अपहर्ताओं के बीच गोलीबारी हुई। इसी दौरान दोनों बंधकों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि एक अपहर्ता की पहचान थांगमिनलिन खोंगसई के रूप में हुई है और उसे पकड़ कर पूछताछ के लिए सौंप दिया गया है।

अधिकांश कुकी संगठनों ने अपनी गतिविधियां स्थगित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ समझौता कर लिया है। समझौते की प्रमुख शर्ते ये हैं कि उग्रवादी हथियार नहीं रखेंगे और वे फिरौती के लिए अपहरण सहित आतंकी गतिविधयों में शामिल नहीं होंगे।

प्रारंभिक रपटों में कहा गया है कि तीनों श्रमिकों का अपहरण परियोजना अधिकारियों से मोटी फिरौती वसूलने के लिए किया गया था। चूंकि मृत दोनों श्रमिक गैर जनजातीय हैं, इसलिए इस बात की आशंका है कि सांप्रदायिक हिंसा न भड़क जाए।

कुकी इंपी मणिपुर के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने मुद्दे से निपटने के लिए मणिपुर में एक बैठक की है। मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने संभावित हिंसा को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राज्य प्रशासन को दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493