उप्र : सूमो व ट्रक भिडंत में 3 की मौत

बताया गया है कि नेपालगंज के जिला रूकुम के गांव व थाना वाफीकोट निवासी पवन केशी (18) तथा गांव व थाना पीपल निवासी जलन परिहार (20) गोंडा से टाटा सूमो वाहन बुक कराकर जा रहे थे। तभी रास्ते मंे गोंडा-बहराइच मार्ग पर कौड़िया थानांतर्गत हिसाब तिवारी पुरवा छितौनी गांव के निकट बनारस से कोयला लाद कर बहराइच की ओर जा रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में उक्त दोनांे लोगों के साथ ही महारानीगंज के वाहन चालक मो. इस्तियाख (45) की भी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृत वाहन चालक के भाई मकबूल अहमद ने थाने में दर्ज कराई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

इस घटना के बारे में थानाध्यक्ष मनोज राय ने बताया, “ट्रक को कब्जे मंे ले लिया गया है। तीनों शवों को पंचायतनामा के बाद शल्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493