हेग, 30 जनवरी (आईएएनएस)। वेस्ले सो ने टाटा स्टील टूर्नामेंट के 79वें संस्करण का खिताब जीत लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को मिली जानकारी में यह पता चला है कि रविवार को हुए टूर्नामेंट के 13वें और अंतिम दौर के मैच में 23 वर्षीय सो ने रूस के इआन नेपोम्नियात्ची को मात दी।
काले मोहरों से खेलते हुए मिली जीत से अमेरिका के पेशवर शतरंज खिलाड़ी सो ने कुल नौ अंक हासिल किए।
पांच बार के विजेता नोर्वे के मैगनस कार्लसन ने 2008, 2010, 2013, 2015 और 2016 में यह टूर्नामेंट जीता था। वह आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
विश्व चैम्पियन कार्लसन ने सफेद मोहरों से खेला और उनका रूस के सर्गे कार्जाकिन के साथ मैच ड्रॉ रहा।
dharmpath.com dharmpath