लखनऊ, 31 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में मामूली वृद्घि भी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी में कमी आने से मैदानी इलाकों में अब ठंड का प्रभाव कम हो गया है।
उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर व राजस्थान में बनी साइक्लोनिक स्थिति का असर खत्म हो गया है। अब उप्र में बारिश होने की संभावना नही है।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 12़2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 10़2 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 13 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath