पूर्वोत्तर के विकास के लिए विशेष पहल : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि सरकार पूर्वोत्तर के विकास के लिए विशेष पहल कर रही है। इनमें 10 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाएं भी शामिल हैं।

संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए मेरी सरकार विशेष कदम उठा रही है। केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं के लिए 90:10 के अनुपात में वित्तीय सहायता देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। रेलवे से संबंधित विकास के लिए सरकार पहले ही 10,000 करोड़ रुपये दे चुकी है।”

भारत में पहली बार केंद्रीय बजट पहली फरवरी को पेश किया जाएगा।

पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए अन्य पहलों के बारे में चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश को रेलवे के मानचित्र पर लाया गया है।”

पूर्वोत्तर क्षेत्र में अनेक नए संगठनों की स्थापना पर मुखर्जी ने कहा, “ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलीमर लिमिटेड, नुमालीगढ़ रिफाइनरी और अन्य नई परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार के जबर्दस्त अवसर उत्पन्न होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493