नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए हैं।
इसमें 55 लाख बच्चों का टीकाकरण शामिल है।
मुखर्जी ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीबों के लिए किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा, “मिशन इंद्रधनुष ने विभिन्न बीमारियों के लिए अभी तक 55 लाख बच्चों का टीकाकरण किया गया है।”
राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे समाज के गरीब वर्ग तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में मदद मिली है।
मुखर्जी ने सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) का उल्लेख करते हुए कहा, “इस तरह की योजनाएं गर्भवती महिलाओं की देखरेख को सुनिश्चित करती है।”
मातृत्व लाभ अधिनियम में संशोधन से कार्यस्थलों पर गर्भवती महिलाओं को सहयोग मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath