इंफोसिस की इंजीनियर का अंतिम संस्कार किया गया

कोझिकोड (केरला), 31 जनवरी (आईएएनएस)। इंफोसिस की तकनीकी विशेषज्ञ रासिला राजू की मंगलवार को उनके गृह नगर में दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया। रासिला की हत्या कर दी गई थी।

इससे पहले दिन में मुबंई से रासिला राजू का शव कुरुवत्तुर लाया गया। सैकड़ों स्थानीय लोगों ने राजू के अंतिम संस्कार में भाग लिया।

राजू का परिवार उनकी शादी की योजना बना रहा था।

विपक्ष के नेता रमेश चिन्निथला उनके परिवार को सांत्वना देने आए थे। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र सरकार को मामले की गहराई से जांच करने के लिए लिखेंगे।

युवा आईटी पेशेवर का शव रविवार शाम पुणे के राजीव गांधी इंफोटेक पार्क के इंफोसिस बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर पाया गया था।

इस अपराध के लिए कंपनी के एक सुरक्षा गार्ड सैकिया को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रासिला के पिता भूतपूर्व सैनिक हैं और यहां होम गार्ड के तौर पर काम करते हैं। रासिला का भाई विदेश में काम करता है।

उसकी मां का दो साल पहले निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493