रांची, 31 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को एक मंदिर में एक सीआरपीएफ कांस्टेबल द्वारा कथित तौर पर अपना गला रेतकर खुद की बलि चढ़ाने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, सीआरपीएफ कांस्टेबल संजय नट रामगढ़ जिले के राजरप्पा के छिन्नमस्तिष्का मंदिर अपने परिवार के साथ गए थे। उन्होंने पूजा के बाद अपना गला रेत लिया।
इस घटना के बाद मंदिर तुरंत बंद कर दिया गया।
यह मंदिर देश के 52 शक्तिपीठों में से एक है। यह छिन्नमस्तिष्का को समर्पित है। यह देवी दुर्गा के 10 रूपों में से एक है। इसमें देवी की प्रतिमा में उनके एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में उनका ही कटा हुआ सिर है।
नट झारंखड के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात थे। उनके इस कार्य से परिवार के सदस्य और मंदिर प्रशासन दंग रह गया। यह पहली बार है कि मंदिर में इस तरह की घटना हुई है।
dharmpath.com dharmpath